फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: सेल्फी लेते समय बीच नदी में फंस गई युवती, SDRF की टीम ने बचाया

Wed, 16 Oct 2024 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले में दमुआ के हनुमान दफाई के हर्रा वन के पास कन्हान नदी में बुधवार दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद अचानक उफान पर आ गई, जिसमें सेल्फी लेते समय दो युवती इस नदी में बुरी तरह से फंस गई। नदी का तेज बहाव होने के कारण वे एक ऊंची चट्टान पर जाकर बैठ गई और वहां से उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि उसके बाद प्रशासन को भी इसकी खबर लगी। खबर लगते ही तहसीलदार, सीएमओ, टीआई मौके पर पहुंच गए तथा दोनों को सकुशल बाहर निकालने के लिए यहां रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई। दमुआ टीआई ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने दोनों महिलाओं को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी लगते ही नदी के दोनों और लोगों का जमघट लग गया है।

दोनों युवती यूपी की रहने वाली
बताया जा रहा है कि दोनों युवती यूपी की रहने वाली हैं। दोनों नदी के पास घूमने आई थी। तभी अचानक नदी उफान पर आ गई और भी बीच नदी में फंस गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम के जांबाज जवानों ने तुरंत नदी में रस्सा डालकर उनकी जान बचाई और एक के बाद एक दोनों को बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें