फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: जुन्नारदेव के अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, नर्स से बदतमीजी, सात लोगों पर मामला दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 05:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में गुरुवार देर रात एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे दीपक सिकरवार की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजन भड़क गए और नर्स के साथ करने बदतमीजी करने लगे। कुछ देर बाद जब डॉक्टर रोमा गोलचंदानी पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की।

सात के खिलाफ मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार
इस घटना के बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से दीपक, धीरज और अनिकेत सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि वीडियो में साफ तौर पर  देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग डॉक्टर के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करने के दौरान हुए गाली गलौज भी कर रहे हैं।  दो महीने पहले विदिशा में चाकू से किया था हमला
विदिशा के गंजबासौदा जनचिकित्सालय में लगभग दो महीने पहले दो बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया था। पहले वॉर्डबॉय के बारे में पूछताछ की। जानकारी न मिलने पर उन्होंने डॉक्टर को थप्पड़ मारे और नर्स से बदतमीजी की। हमलावरों ने लौटते समय एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें