फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: महापौर विक्रम हाकी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात, विकास के लिए मांगे 19 करोड़ रुपये

Tue, 07 Jan 2025 02:19 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम हाकी ने सभापति के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा के DUTF मद के 19 करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन
मंत्री विजयवर्गीय से मिले छिंदवाड़ा महापौर और अन्य पदाधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के DUTF मद के 19 करोड़ रुपए की मांग को लेकर छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम हाकी ने सभापति के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। इसके साथ ही महापौर ने विभागीय मंत्री से शहर के बढ़े हुए परिक्षेत्र, जिसमें 24 ग्राम सम्मिलित किए गए हैं, उनके विकास, क्षेत्र एवं जनसंख्या के आधार पर चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि में वृद्धि करने की मांग रखी। मेयर ने शहर में लीक के नियमों को शिथिल करने की भी बात रखी।

विज्ञापन


शहर में इन निर्माण कार्यों के लिए भी मांगी गई राशि 

 

  • चारफाटक से नरसिंहपुर रोड पर फ्लाईओवर लेफ्ट टर्न का निर्माण कार्य।

  • काराबोह से रिंग रोड तक कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य।

  • खजरी से रिंग रोड तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य।

  • पुल, पुलिया एवं स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्यों का पैकेज।

  • इंदिरा तिराहा से नागपुर मार्ग, जेल बगीचा मार्ग और गांधी गंज क्षेत्र में कांक्रीट सड़क निर्माण।

  • नरसिंहपुर रोड से अजनिया मार्ग और खजरी से जामुनझिरी मार्ग का निर्माण।

  • मॉडल रोड से मोहरली लहगडुआ मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण व स्ट्रीट लाइट कार्य।

  • बोदरी नदी पर स्लैब कलवर्ट का निर्माण।

  • नरसिंहपुर मार्ग से कबाड़िया, षष्ठी माता मंदिर से पोआमा चौक, परासिया मार्ग के पास तक स्ट्रीट लाइट का विद्युतीकरण।

  • नगर निगम क्षेत्र में नाला ट्रेनिंग कार्य, जैसे - धरमटेकड़ी जंक्शन से बोदरी नाला, प्रियदर्शिनी कॉलोनी से लोनिया करबल, रेलवे स्टेशन आनंदम टाउनशिप के सामने बोरिया जंक्शन से सोनपुर मार्ग का बीटी सड़क निर्माण।

  • नरसिंहपुर रोड से चौखड़ा अजनिया बीटी मार्ग का उन्नयन एवं निर्माण कार्य।

  • पीएमएवाय के तहत खजरी से काराबोह बीटी मार्ग निर्माण।

  • दो स्थानों पर बॉक्स कलवर्ट सहित महुआटोला से वीआईपी मार्ग तक सीसी रोड निर्माण।

  • बोदरी नदी पर दो स्थानों पर स्लैब कलवर्ट का निर्माण।

  • कुकड़ा जंक्शन से बायपास मार्ग लहगडुआ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, पुल-पुलिया सहित अन्य निर्माण कार्य। इन सभी कार्यों के लिए आवश्यक राशि की मांग मंत्री से की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें