फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: लोकायुक्त ने पीडब्लूडी इंजीनियर को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, इसलिए मांगी थी घूस

Sat, 03 Aug 2024 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में लोकनिर्माण विभाग (भवन) पीआईयू का सब इंजीनियर हेमंत जैन 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। निर्माण कार्य का मूल्यांकन करने और बिल जमा करने के एवज में उपयंत्री पीआईयू द्वारा 55 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। ठेकेदार साजिद अली मीर पिता सब्दर अली मीर निवासी वार्ड 48 शंकर नगर छिंदवाड़ा ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर से कर दी। शुक्रवार को पहुंची लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सब इंजीनियर को देव होटल के सामने स्थित सिम्स क्लाइंट ऑफिस में रिश्वत की राशि के साथ दबोच लिया।

55 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत, पहली किश्त लेते धराया
पीडब्ल्यूडी पीआईयू द्वारा आईटीआई पांढुर्ना में डीजल मैकेनिक वर्कशॉप एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक हुए निर्माण कार्य का मूल्यांकन करने और बिल जमा करने के एवज में उपयंत्री पीआईयू हेमंत जैन ने 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी पहली किश्त 30 हजार रुपए वह शुक्रवार को ले रहा था। इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। डीजल मैकेनिक वर्कशॉप एवं बाउंड्रीवाल की कुल निर्माण लागत 1 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

लोकायुक्त टीम में ये थे शामिल
लोकायुक्त जबलपुर टीम मेंं उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दीवान, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके व 5 अन्य सदस्यों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें