फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अमेरिका-जापान में नहीं होता EVM का इस्तेमाल, छेड़छाड़ संभव; फिर बोले कमलनाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छिंदवाड़ा Updated Fri, 11 Apr 2025 08:00 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने एक बार फिर EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को लेकर बड़ा बयान दिया है। छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका, जापान, इटली और इंग्लैंड जैसे विकसित देशों में कहीं भी EVM का इस्तेमाल नहीं होता। जबकि इन देशों में भी मानव संसाधन (लेबर) की कमी है, तब भी वहां बैलट पेपर से चुनाव कराए जाते हैं। ऐसा क्यों? क्योंकि EVM में छेड़छाड़ की संभावना होती है और ये प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब कमलनाथ ने EVM पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी कई अवसरों पर उन्होंने EVM की विश्वसनीयता पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए बैलट पेपर ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प है।

 ये भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम बिगड़ा, ग्वालियर में फंसे पीएम मोदी, डेढ़ घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान

कांग्रेस अधिवेशन का जिक्र, बोले- संगठन को जमीन तक ले जाने की रणनीति बनी
कमलनाथ ने इस दौरान गुजरात में हाल ही में हुए कांग्रेस अधिवेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूती देना और उसे गांव, पंचायत से लेकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाना था। मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि संगठन को मजबूत करके जनता से सीधे जुड़ना है। अधिवेशन में इसी पर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- अशोकनगर से शोक भी डरता है, एमपी को नई पहचान मिलेगी, हमें संस्कृति को बचाना है

छिंदवाड़ा से भावनात्मक जुड़ाव
गौरतलब है कि कमलनाथ का छिंदवाड़ा से पुराना और गहरा नाता रहा है। यह उनका राजनीतिक गढ़ माना जाता है। हर बार यहां से जीत दर्ज करने वाले कमलनाथ जब भी छिंदवाड़ा आते हैं, तो स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक पर खुलकर बात करते हैं। इस बार भी उन्होंने संगठन, चुनाव प्रणाली और कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर स्पष्ट रुख दिखाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें