फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मारा गया पति: प्रेमी के साथ रची साजिश और करवा दी पति की हत्या, करतूत छिपाने जंगल में ठिकाने लगाया शव

Wed, 08 Jul 2026 11:11 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

जिले के किशनगढ़ थाना पुलिस ने नारायणपुरा निवासी 40 वर्षीय संजय मिश्रा की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध के चलते तीनों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को संजय मिश्रा के पिता ने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र और आसपास के जंगलों में लगातार तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान किशनगढ़-अमानगंज मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में संजय का शव और उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि संजय की ससुराल किशनगढ़ थाना क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार, मायके आने-जाने के दौरान उसकी पत्नी अनीता के ग्राम नगदा निवासी विनोद यादव से कथित प्रेम संबंध बन गए थे। संजय को इसकी जानकारी मिलने पर उसने पत्नी को समझाया और विरोध किया, लेकिन दोनों संपर्क में बने रहे।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा ने ठोकी ताल, लिया नामांकन पत्र; तीन दिन में नौ दावेदारों ने खरीदे फॉर्म

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन संजय की ससुराल में विवाह समारोह था। कथित योजना के तहत अनीता ने अंतिम समय में समारोह में जाने से इनकार कर दिया, जबकि संजय अकेले मोटरसाइकिल से ससुराल के लिए रवाना हो गया। आरोप है कि अनीता ने इसकी सूचना विनोद यादव को दी, जिसके बाद विनोद अपने साथी सतीश यादव के साथ रास्ते में संजय का इंतजार करने लगा।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अमानगंज मार्ग पर संजय को रोककर पहले उसके सिर पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद एक आरोपी ने उसके पैर पकड़ लिए और दूसरे ने डंडे से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अनीता मिश्रा (38), विनोद यादव (27) और सतीश यादव (26) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें