फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna Tiger Reserve: बाघिन पी-141 का शावक गायब, जिम्मेदार बोले- कभी-कभी कमजोर सदस्य को खा जाती है बाघ फैमली

Wed, 26 Mar 2025 09:16 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बाघिन पी-141 ने चौथी बार में चार शावकों को जन्म दिया था। ये सभी शावक करीब 7-8 माह के हो चुके थे और अकसर पर्यटकों को अपनी मां के साथ अठखेलियां करते दिखाई देते थे। इन शावकों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे। लेकिन अब बाघिन के साथ केवल तीन शावक नजर आ रहे हैं, जबकि एक शावक बीते एक माह से लापता बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - तीन शावकों के साथ गर्मी से राहत पाने नदी किनारे अटखेलियां करते दिखी बाघिन, रोमांचित हुए पर्यटक

तीन हाथियों की मदद से तलाशी अभियान जारी
शावक की गुमशुदगी के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की के निर्देश पर वन विभाग की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस लापरवाही पर फील्ड डायरेक्टर ने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। शावक की खोज के लिए पीपर टोला के घास के मैदान में तीन हाथियों की टीम भी तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने दो शावकों को जंगल की बारीकियां सिखाती दिखी पीटीआर की फेमस बाघिन-141, पर्यटक हुए रोमांचित

शावक को बाघिन ने ही मार दिया?
इस पूरे मामले पर फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की का कहना है कि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया हो सकती है। कई बार बाघिन अपने कमजोर या बीमार शावकों को मारकर खा जाती है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल, वन विभाग की टीम और अनुभवी महावत शावक को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना होगा कि शावक का कोई सुराग मिलता है या यह मामला जंगल के प्राकृतिक जीवनचक्र का हिस्सा साबित होता है।
  बाघिन पी- 141    बाघिन पी- 141 अपने शावकों के साथ   बाघिन पी- 141 अपने शावकों के साथ

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें