फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: सुंदर नहीं लगती.. इसलिए शौहर देना चाहता है तीन तलाक, बेगम ने की SP कार्यालय में पति की शिकायत

Fri, 28 Nov 2025 10:54 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर जिले की पीड़िता गोसिया बानो ने पति सद्दाम हुसैन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। गोसिया का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता है, कहता है कि वह “अच्छी नहीं लगती” और इसी आधार पर उसे तीन तलाक़ देने की धमकी देता है। पति मौलाना है और मदरसा में बच्चों को पढ़ाता है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को दो साल हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान पति द्वारा मारपीट, दहेज की मांग और पैसे न देने पर जलाकर मारने जैसी धमकियां दी जाती रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं, फिर भी पति की लगातार पैसों की डिमांड जारी है।

ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मी बने ब्लैकमेलर; दो आरक्षक सस्पेंड, युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे ऐंठे

गोसिया बानो को उसके भाई कई बार मायके लेकर गया, लेकिन हर बार पति ने साफ कहा कि “हमको नहीं रखना, सुंदर नहीं लगती, पैसे नहीं दिए तो तीन तलाक़ दे देंगे।” लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने एसपी से न्याय की मांग की है। फिलहाल पीड़िता सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहती है, जबकि उसका ससुराल हरपालपुर में है।   दोनों के निकाह के बाद की तस्वीर  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें