फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: राज्यमंत्री के क्षेत्र में प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, बेबस पति हाथठेले पर ले गया अस्पताल

Mon, 01 Sep 2025 11:52 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां जारी एक वीडियो में दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को हाथ ठेले पर लिटाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। महिला का पति और परिजन उचित व्यवस्था न मिलने के कारण गर्भवती को इस तहर से अस्पताल लेकर गए। परिजनों का आरोप है कि कई बार एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई। वायरल वीडियो जिले की चंदला विधानसभा का बताया जा रहा है। यहां के विधायक दिलीप अहिरवार हैं जो प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी हैं।

ये घटना क्षेत्र की दुर्दशा को साफ बयां कर रहा है। दर्द से कराहती गर्भवती पत्नी को बेबस पति को हाथ ठेला से अस्पताल लेकर जाना पड़ रहा है। बीते रोज शनिवार को छतरपुर जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा था। सीएम के दौरे के अगले ही दिन छतरपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में हुई क्रिएटर्स समिट-2025: CM डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स

अस्पताल में स्टाफ नहीं है का दिया हवाला
दरअसल चंदला वार्ड नंबर 4 में गर्भवती महिला प्रियंका को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एम्बुलेंस को कॉल किया पर कई बार कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध न हो सकी। बेबस परिजन हाथ ठेले पर लिटाकर गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल स्टॉफ ने इलाज करने के बजाय कहा कि सुबह 8 बजे के बाद आना अभी स्टाफ नहीं है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा करके गए CM
यह घटना मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के सिर्फ एक दिन बाद हुई। दौरे पर मुख्यमंत्री ने नए अस्पताल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार यहां से करोड़ों रुपये का राजस्व तो लेती है, लेकिन सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही हैं, जिसकी बानगी यह वीडियो और मौजूदा हालात हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें