फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: जिला अस्पताल गेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, हाई वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल; जानें

Wed, 05 Mar 2025 04:33 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

पन्ना जिला चिकित्सालय पन्ना के गेट के सामने आज दिनदहाड़े हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में दूसरे युवक को सरेराह रोककर बेरहमी से पीट दिया। गुस्से में युवक ने न सिर्फ लात-घूंसों से हमला किया, बल्कि पीड़ित का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, युवक की पिटाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के गेट के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें