फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: आरती के दौरान हुई धक्का मुक्की में गर्भवती महिला गिरी...दूसरी महिला की समझदारी से बची जान

Sun, 02 Mar 2025 10:34 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बगेश्वरधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रविवार को आरती के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान एक गर्भवती महिला गिर पड़ी और भीड़ में दब गई। मौके पर मौजूद एक अन्य महिला ने समझदारी दिखाते हुए उसे बचाने के लिए खुद उसके ऊपर लेट गई, जिससे उसकी जान बच सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच गर्भवती महिला अपना संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई। आसपास के श्रद्धालु और धाम के सेवादारों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और महिला को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। दूसरी महिला ने अपनी सूझबूझ से घायल महिला को ज्यादा दबने से बचाया।

सेवादारों ने की मदद, अस्पताल भेजा गया
घटना के बाद बगेश्वरधाम के सेवादारों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल गर्भवती महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। डॉक्टरों के अनुसार, "प्रारंभिक जांच में महिला को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन अब वह बिल्कुल स्वस्थ है और खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें