फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी हादसे का शिकार, एक की मौत, एक घायल

Tue, 27 Jan 2026 09:31 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी में पुलिया पर तेज रफ्तार कार टकराने से भीषण एक्सीडेंट हो गया है जहां इस हादसे में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मौत हो गई तो वहीं एक अधिकारी गंभीर घायल है। गंभीर घायल को राहगीर अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए।

गढ़ीमलहरा टीआई रीता सिंह के मुताबिक राजेश रावत (BRCC) विकासखंड श्रोत समन्वयक, लवकुशनगर की इस हादसे में मौत हो गई तो वहीं अमरनाथ व्यास (BRCC, बारीगढ़) गंभीर घायल हैं। पता चला है कि बीआरसी अमरनाथ व्यास गाड़ी चला रहे थे जिन्हें गाड़ी चलाते वक्त नींद की झपकी आ गई और गाड़ी बहककर पुलिया से टकरा गई। 

ये भी पढ़ें- एमपी में और बढ़ेगी ठंड, साइक्लोनिक सिस्टम के असर से बदलेगा मौसम, कई जिलों पर बारिश का अलर्ट

बताया गया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए दोनों अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में मारुति अल्टो कार से गए थे जो कि लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

5 फरवरी को बेटे की शादी
हादसे में मृतक राजेश रावत के बेटे की 5 फरवरी को शादी थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं अब इस हादसे ने परिवार में खुशियों को मातम में बदल दिया है।   शिक्षा विभाग के अधिकारी सड़क हादसे का शिकार। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें