फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पार्षद पर पिता की पिटाई का आरोप, शव दफनाने से पहले कब्रिस्तान पहुंची पुलिस, कराया पोस्टमार्टम

Sat, 22 Nov 2025 07:40 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर शहर में नगरपालिका के एक वार्ड के पिता की मौत से हड़कंप मच गया है। जहां कोतवाली पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर शव को दफन करने से रोका और शव को जिला अस्पताल लेकर आये और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार करते हुए मुस्लिम रीतिरिवाज से कब्र में दफन किया गया। वहीं अब इस मामले में लोग अलग-अलग तरह की बातें, आरोप और कयास लगा रहे हैं, जोकि शहर में जनचर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 के भाजपा पार्षद बिलाल अली के पिता शाकिर अली की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि उनके साथ मारपीट की गई थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। आरोप है कि पार्षद ने बीती 19 तारीख को पिता शाकिर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पार्षद द्वारा संकट मोचन चौराहे एवं अपने दूसरे निवास पर अपने पिता और मां के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने ग्वालियर मेडिकल रेफर किया था। हालात में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर वापस ले आये। वहां 21 नवम्बर की रात शाकिर अली की मौत हो गई।

वहीं अब जन चर्चा बनी हुई है कि कि भाजपा पार्षद बिलाल अली ने अपने पिता को बेरहमी (लाठी-डंडों) से पीटा था। पीटते-पीटते डंडा तक टूट गया था। जिससे शरीर के बाहरी और अंदरूनी हिस्से में चोटें आईं थीं और इसी कारण उनकी मौत हो गई है।

जल्दबाजी में कर रहे थे दफ़न
आरोप है कि मामले को दबाने के चलते परिजन आज दिनांक 22 नवम्बर को जल्दबाजी करते हुए दफन करना चाह रहे थे। जल्दबाजी करते हुए बतौर शवयात्रा करते हुए जनाजे को कब्रिस्तान भी लेकर गये। वहां सुपुर्दगे खाक (दफन) करने से पूर्व होने वाली जनाजे की नमाज के पहले ही कब्रिस्तान पर पुलिस पहुंच गई। कानूनन शव को दफन करने से रोका और शव को लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पार्षद बिलाल अली को पुलिस ने पूछताछ के लिए लेकर आई थी पर बाद में छोड़ दिया है। वहीं अब इस मामले की जांच चल रही है। हालांकि की मारपीट के समय बाप-बेटे ने एक दूसरे की रिपोर्ट सिटी कोतवाली पुलिस को की थी। पिता ने अस्पताल में भर्ती के दौरान बेटे की शिकायत भी की थी और वहीं बिलाल अली ने भी सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवार नकार रहा मामले को
मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार में हर किसी के विवाद होता है, लेकिन मेरे पति हार्ड के पेशेंट थे, जिन्हें हार्ट अटैक आया हुआ था। तत्काल ही उन्हें ग्वालियर ले गए जहां पर उनकी मौत हो गई। वहीं बेटी सफीना बानो ने कहा कि मेरे परिवार में कोई भी ऐसा विवाद नहीं था। मैं ससुराल में थी, अभी आई हूं। मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता, पिताजी को पहले भी अटैक आया था और अब अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उनकी मिट्टी के लिए जनाजे को कब्रस्तान (जो ईदगाह के पास है) ले गए, जहां दफन करने के पहले पुलिस पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें