फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: पं. धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने पहुंचे लाखों लोग, कथावाचक बोले- हिन्दू राष्ट्र हो

Wed, 25 Jan 2023 04:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री रायपुर से कथा खत्म कर अपने गृहजिले छतरपुर पहुंचे, जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लाखों की संख्या में उनके समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों को किनारे कतार लगाए दिखाई दिए...इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा संभालते नजर आया।

मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री के भाई को फोन पर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। वहीं  पूरे मामले की जांच के लिए 25 सदस्यीय एसआईटी भी गठित की गई है। बता दें, कुछ वक्त पहले बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में राम कथा कराने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने उन पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाए और उन्हें चमत्कार साबित करने की चुनौती भी दी थी, इस मामले के बाद से ही धीरेंद्र शास्त्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मंगलवार को छतरपुर पहुंचने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से चर्चा की और सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें