फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: कॉलोनी में कबर बिज्जू से परेशान लोगों ने लगाया पिंजरा, पकड़कर वन अमले को सौंपा

Sun, 01 Dec 2024 10:29 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर के शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाली एक रहवासी कॉलोनी से बड़े ही दुर्लभ दिखाई देने वाला वन्य प्राणी कबर बिज्जू के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जिसे आम लोगों ने ही दो दिन से की जा रही मशक्कत के बाद पकड़ा है। वहीं बताया जा रहा है कि यह वन्य प्राणी करीब दो माह से इसी क्षेत्र में अक्सर देखा जा रहा था, लेकिन बीते दो दिनों से जब यह कई बार दिखाई दिया। उसके बाद रहवासियों के द्वारा खुद ही इसको पकड़ने के लिए एक पिंजरा यहां लगाया गया। उसी पिंजरे में यह दुर्लभ वन्य प्राणी कबर बिज्जू फंस गया। उसके बाद इसकी सूचना वन अमले को दी गई। इस दौरान कॉलोनी के बच्चे और रहवासी इस कबर बिज्जू के पकड़े जाने के बाद उसके साथ फोटो भी खिंचाते नजर आए।

बता दें कि बीते दो दिनों से बुराहनपुर के शाहपुर में छोटा बाजार क्षेत्र में वन्य प्राणी कबर बिज्जू घूम रहा था। जिसके चलते इस क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ था, क्यों कि यह जीव हमला करने पर घातक साबित हो सकता है। इस बीच क्षेत्र के एक रहवासी अखिलेश बैस के घर लोगों ने पिंजरा लगाकर इस जीव को कैद कर लिए और वन अमले को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया। वहीं इसके पकड़े जाने के बाद से ही लोगों ने राहत की सांस ली है।

रहवासी बोले, इस तरह पकड़ाया कबर बिज्जू
इसे पकड़ने वाले अखिलेश बेस ने बताया कि वैसे तो यह शांत किस्म का जंगली जानवर है और यह ज्यादातर किसी को परेशान नहीं करता है, लेकिन यदि कोई इसके साथ छेड़छाड़ करता है तो यह एक बहुत ही खूंखार जानवर भी बन सकता है। शरीर का मांस भी नोच कर पूरा बाहर निकाल सकता है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना फिलहाल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दे दी गई है। इसके पहले भी डॉक्टर प्रवीण के द्वारा भी फॉरेस्ट के अमले को इस जानवर के यहां होने की सूचना दी गई थी। उस समय वे लोग इसे पकड़ने भी आए थे। यह इतनी आसानी से पकड़ में आने वाला जानवर नहीं है, क्योंकि यह जानवर आसानी से घरों पर चढ़कर उनकी छत के ऊपर टेरिस पर छुप जाता है या फिर यह जानवर जमीन के अंदर गड्ढा बना कर उसमें छुप जाता है। हालांकि पहले फॉरेस्ट अमले ने इसको पकड़ने की कोशिश भी नहीं की थी, लेकिन आज यह हमारे घर से पकड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें