फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: नाबालिग को भगाने का आरोपी हथकड़ी सहित पुलिस कस्टडी से भागा, मुंबई से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Updated Mon, 05 May 2025 09:33 PM IST

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से पुलिस कस्टडी से एक आरोपी के भागने का बड़ा मामला सामने आया है। यही नहीं भागे हुए आरोपी के हाथों में हथकड़ी भी लगी है। बावजूद इसके वह पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।वहीं, आरोपी के फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर पुलिस टीम उसके संबंध में आमजन से भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी हथकड़ी सहित फरार हुआ है। शाहपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हुए इस आरोपी युवक शिव महाजन पर एक नाबालिग बालिका को भगाने का आरोप था। इसके चलते उसे शाहपुर थाना पुलिस महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर बुराहनपुर लेकर आई थी। उसके बाद आरोपी को जिला अस्पताल बुराहनपुर में एमएलसी के लिए ले जाया गया। जहां वापसी पर उसे गाड़ी में बैठाकर शाहपुर थाने वापस लाया गया था। लेकिन यहां से मौका पाकर वह पुलिस की हाथों में लगी हथकड़ी सहित फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई विवादित पोस्ट, हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति पर हुई FIR, आरोपी गया जेल

वहीं, अब शाहपुर थाना पुलिस आरोपी शिव महाजन को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र सहित बुरहानपुर के आसपास के जिलों खासकर खंडवा में तलाश कर रही है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पुलिस टीमें भेजी है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी आरोपी के फुटेज जारी किए गए हैं, जिससे आमजन के जरिए आरोपी की धरपकड़ हो सके। 

यह भी पढ़ें: शोभा यात्रा में तलवार चली! मंच को लेकर भिड़े ब्राह्मण समाज के दो गुट

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें