फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर में तबाह हुई केले की फसल: जीतू पटवारी ने किसानों को दिया मदद का भरोसा, फोन पर की बात

Wed, 03 Jun 2026 07:48 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान और बारिश से तबाह हुई केला फसल के बीच किसानों की आवाज अब राजनीतिक स्तर पर भी तेज होती दिखाई दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिले के किसान भाइयों से फोन पर चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में केला फसल बीमा योजना लागू करने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेता हर्षित ठाकुर ने कहा कि लगभग सात माह पूर्व उन पर, उनके छोटे भाई सहित कई केला किसान साथियों पर फर्जी एवं निराधार प्रकरण दर्ज किए गए थे। उस समय भी लगातार किसानों द्वारा महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में केला फसल बीमा योजना लागू करने की मांग की जा रही थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। पूर्व विधायक शेरा भैया के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों के खेतों का जायजा लिया गया, जहां प्राकृतिक आपदा से तबाह हुई फसल की वास्तविक स्थिति देखी गई। इसी दौरान हर्षित ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर चर्चा कर किसानों से सीधी बात करवाई।

पढ़ें:  जेल में गिरिबाला-समर्थ ने कढ़ी खाकर गुजारी पहली रात, दोपहर को खाई करेले की सब्जी; उपन्यास भी पढ़ी

फोन पर चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने किसानों से कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित किसानों को हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा भी दिलाया। हर्षित ठाकुर ने कहा कि यदि समय रहते केला फसल बीमा योजना लागू कर दी जाती, तो आज हजारों किसानों को हुए भारी नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सकता था। उन्होंने सरकार से पुनः मांग की कि किसानों के हित में जल्द से जल्द केला फसल बीमा योजना लागू की जाए, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें