फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: बोहरा समाज के धर्मस्थल दरगाह ए हकीमी में करंट लगने से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 10 Apr 2025 04:21 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर स्थित बोहरा समाज के दरगाह ए हकीमी परिसर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसे में मृत युवक दरगाह ए हकीमी का ही कर्मचारी बताया जा रहा है। जो रोजाना की तरह ही गुरुवार को भी अपने काम पर पहुंचा था, लेकिन वहां बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों ने दरगाह परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि युवक की मौत के बाद जिम्मेदारों ने उसे वहीं पर अकेला छोड़ दिया और दूर हो गए। इसके चलते मृतक के परिजनों ने जिम्मेदारों पर एफआईआर की भी मांग की है और फिलहाल दरगाह परिसर में परिजन का हंगामा जारी है।

बुरहानपुर नगर में गुरुवार दोपहर हुए एक हादसे में दरगाह ए हकीमी में काम करने वाले एक युवक आरिफ तड़वी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव वहीं खड़ी वर्क एम्बुलेंस में रखकर प्रदर्शन शुरू कर हंगामा खड़ा कर दिया। मृतक आरिफ के परिजनों का आरोप था कि दगाह प्रबंधन की लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ है। अब तक प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उनसे सही से बात करने को भी तैयार नहीं है। इस पर मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिम्मदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यही नहीं, उनका कहना है कि जब तक उन पर कार्यवाही नहीं होती, वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें