फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: दिनदहाड़े बीच सड़क पर सराफा व्यापारी के साथ लूट, सात लाख रुपये के जेवरात छीनकर बदमाश फरार

Sat, 04 Apr 2026 05:10 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डाभिया-साईंखेड़ा मार्ग पर बीच सड़क पर गाड़ी रुकवाकर 5 अज्ञात बदमाशों ने सराफा व्यापारी रमेश ठाकुर को निशाना बनाते हुए चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी रमेश ठाकुर अपने काम से लौट रहे थे, तभी सुनसान मार्ग पर बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमे व्यापारी से बदमाशों ने करीब 7 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है, वहीं संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Guna: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 40 फीट गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायलों का इलाज जारी

पीड़ित रमेश ठाकुर ने बताया कि बदमाश पूरी तरह से तैयार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर तेजी से भाग निकले। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद करने की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। यह घटना जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें