मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां अगले चार दिनों तक लू का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है।