फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा

Tue, 03 Feb 2026 04:19 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ कार के अंदर दरिंदगी करने वाले आरोपी औसाफ अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार दोपहर जब भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया तो, वहां वकीलों ने उसे जमकर पीटा। आरोपी लव जिहाद कर रहा था, इस कारण बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कोर्ट में उसकी पिटाई करने पहुंचे थे। वकीलों को पता चला तो वह भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ आरोपी की पिटाई करने लगे।

आरोपी ने सहेली के जरिए किशोरी से दोस्ती कर दरिंदगी की। इतना ही नहीं आरोपी ने दरिंदगी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और उसी वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो दोस्तों को दिखा दिया। इतना ही नहीं दरिंदे ने नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन के लिए भी पीड़िता पर दबाव बनाया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फिलहाल किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- पहले हुआ भांग से शृंगार फिर रमाई भस्म, बाबा महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन

कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि औसाफ की पहचान पिछले साल जुलाई में पीड़िता की एक सहेली के जरिए हुई थी। इसके बाद उसने पीड़िता को घुमाने के लिए बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले जाकर कार सड़क किनारे लगाई और अंधेरे में कार के अंदर ही पीड़िता के साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसे चुप करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा ब्लैकमेल करने पर उसने किसी तरह 40 हजार रुपये एकत्रित का उसे दे दिए थे। इसके बाद भी आरोपी 60 हजार और मांग रहा था। 

धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया था दबाव
पुलिस ने बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। आरोपी कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने और नमाज पढ़ने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अभी तक एक ही किशोरी से दरिंदगी करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें