फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: ठगी में लालच..ठगों में ठनी, खाताधारक ने पैसे निकाले तो बिगड़ा मामला.. पुलिस पहुंची तो बताया आपसी मामला

राजधानी भोपाल में एक अजीब मामला सामने आया है। सायबर जालसाजों के लिए किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले और खातेधारकों के बीच विवाद हो गया। खातेदार को बंधक बनाकर पीटा गया। हालांकि पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन युवक मिलकर भोले-भाले लोगों से किराए पर बैंक खाते लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर फ्रॉड गिरोह चलाने वालों को उपलब्ध कराते थे। बैंक खातेदारों और साइबर जालसाजों के बीच दलाली का कार्य करने वाले बदमाश झांसी, ललितपुर और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन लोगों को बंधक बनाकर पीटा है, वह बैंक खातेदार है और विदिशा जिले के रहने वाले हैं। घटना भोपाल में हुई है। स्थानीय लोगों ने हंगामा और मारपीट देखने के बाद मिसरोद थाना पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि किसी भी पक्ष ने प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है। हालांकि थाना पुलिस ने पीड़ित लोगों से जितनी जानकारी उगलवा सकी है, उतनी जानकारी स्टेट साइबर क्राइम को सौंप दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें