फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: सात फेरे लेने के बाद परीक्षा, एग्जाम देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, स्कूल के बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार

Mon, 24 Mar 2025 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड जिले के ऊमरी कस्बे से रोचक तस्वीरें निकल कर सामने आई हैं। जहां सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सीधा दूल्हे के साथ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची, जिसे देख सभी लोग भौचक रह गए।शादी के फेरे के बाद नई नवेली दुल्हन ससुराल से विदा होने के बजाय पहले बोर्ड परीक्षा देने पहुंची।

इस दौरान दूल्हा एग्जाम सेंटर के बाहर इंतजार करता रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद दुल्हन और दूल्हा फूलों से सजी कार में बैठकर घर के लिए रवाना हुए। दरअसल, मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं का समय चल रहा है। आज 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर था। इसी दौरान एक नई नवेली दुल्हन शादी का फेर लेने के तुरंत बाद अपने ससुराल न पहुंचते हुए शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी पहुंची। कृष्णा (19) निवासी रौन की शादी अजय निवासी सोनेलाल का पूरा उत्तर प्रदेश से हुई थी।

यह भी पढ़ें: गुमशुदा अधेड़ का नर कंकाल कैमोर पहाड़ पर मिला, गांव में मचा हड़कंप

22 मार्च 2025 को मंडप, 23 मार्च को टीका और 24 मार्च यानी आज इनका विदाई कार्यक्रम था।नई नवेली दुल्हन सजधज कर हाथों में मेहंदी और कंगन पहने हुए थी।सोमवार को सुबह कृष्णा जारोलिया शादी के जोड़े में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी में विज्ञान की परीक्षा देने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें