फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: प्रेम विवाह को लेकर फायरिंग, लड़की के परिजनों ने दंपती को घेरकर की फायरिंग की, बाइक में लगाई आग

Thu, 18 Dec 2025 02:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

जिले के रावतपुरा सरकार थाना क्षेत्र के टोला गांव में प्रेम विवाह को लेकर उपजे विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां लड़की के परिजनों ने एक दंपती को घेरकर हवाई फायरिंग की। साथ ही उनकी बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार टोला गांव निवासी स्वामी शरण दुबे अपनी पत्नी के साथ गांव स्थित घर आए हुए थे। इसी दौरान गांव के 7 से 8 लोगों ने उनके घर की घेराबंदी कर दी। जान का खतरा देख दंपती घर के अंदर ही खुद को बंद कर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी और बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी गई।

घटना की सूचना तत्काल रावतपुरा सरकार थाना पुलिस को दी गई। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घर के अंदर फंसे पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा और पीड़ित से शिकायती आवेदन लिया। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले गांव की एक युवती ने फरियादी के बेटे से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों में नाराजगी बनी हुई थी, जो इस घटना की वजह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- अब दूसरों को कैसे दिखाएंगे वन्यजीवों के संग बिताए यादगार पल? बदल गए जंगल सफारी के नियम

पीड़ित स्वामी शरण दुबे ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। वह और उनकी पत्नी किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचा सके। हमलावरों ने उनकी बाइक जला दी। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

वहीं रावतपुरा सरकार थाना प्रभारी कमलकांत दुबे ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर जली हुई बाइक मिली है। दंपती को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें