फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: CM मोहन यादव पहुंचे मालनपुर, ग्वालियर की सात और मुरैना की 11 औद्योगिक इकाइयों का किया भूमिपूजन

Fri, 21 Mar 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड जिले के मालनपुर में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमिपूजन किया। एक हजार करोड़ रुपए के निवेश से बनने वाली यह इकाई क्षेत्र के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही, ग्वालियर में 7 और मुरैना जिले के पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्र में 11 रेडीमेड गारमेंट इकाइयों का भी भूमिपूजन किया गया।

ये भी पढ़ें - विधानसभा में फाग उत्सव, सीएम यादव ने विजयवर्गीय के साथ गाया गाना, जमकर थिरके मंत्री और विधायक

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को सराहा
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल अब डर नहीं, बल्कि विकास के नाम से पहचाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औद्योगिक नीति और प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में तेजी से नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक इकाइयों से हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इन्वेस्टर समिट और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से देश-विदेश से निवेशकों को आमंत्रित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में स्थापित हो रही नई इकाइयां युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

ये भी पढ़ें - सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी ही पानी

औद्योगिक विस्तार का सिलसिला जारी रहेगा
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल में औद्योगिक विस्तार का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले समय में नए उद्योगों की स्थापना और भूमि पूजन के कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में वरिष्ठ नेता सुभाष सांखला के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे और पारख जी के बाड़े में शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें