फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: महिला ने भीमसेना के नेता की सरेआम की पिटाई, छेड़छाड़ का आरोप; पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस किया दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Updated Sun, 16 Feb 2025 07:52 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक घटना ने शनिवार शाम को काफी सुर्खियां बटोरी। भीमसेना नेता पंकज अतुलकर की एक महिला ने कॉलेज चौक पर सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी। महिला ने उन्हें पकड़कर एसपी ऑफिस तक ले गई और उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

घटना बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पंकज अतुलकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि पंकज ने इसे जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताया।

बताया जा रहा है कि पंकज अतुलकर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान महिला अपने पति और बेटे के साथ वहां पहुंची। पहले बहस शुरू हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। महिला ने गुस्से में अपनी चप्पल निकालकर पंकज की पिटाई कर दी और उन्हें पकड़कर एसपी ऑफिस ले गई। गंज थाना के सब-इंस्पेक्टर इरफान कुरैशी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और दोनों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने आरोप लगाया कि पंकज अतुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसे बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बदसलूकी की और झटका देकर छेड़छाड़ की, जिसके चलते पिटाई की गई। वहीं, पंकज अतुलकर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह विवाद एससी/एसटी वर्ग की जमीनों से जुड़ा है। उनका कहना है कि वह इन जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उनके मुताबिक, महिला और उसके परिवार ने जानबूझकर झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
महिला की शिकायत पर पंकज अतुलकर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पंकज की रिपोर्ट के आधार पर महिला, उसके पति और बेटे पर एससी/एसटी एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

पंकज अतुलकर का कहना है की मैं एससी/एसटी वर्ग की जमीनों पर हो रहे गलत सौदों के खिलाफ मुहिम चला रहा हूं। इस घटना के दौरान मैंने किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया और न ही कोई हिंसक प्रतिक्रिया दी। यह मामला पूरी तरह से झूठा है।

महिला का कहना है की पंकज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बातचीत शुरू की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे झटक दिया और छेड़छाड़ की। इसी वजह से मैंने उनकी पिटाई की। जांच अधिकारी इरफान कुरैशी का कहना है की दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें