फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नर्सिंग छात्रा की मौत, युवक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Updated Sun, 20 Jul 2025 10:30 PM IST

बैतूल रेलवे स्टेशन पर रविवार को नर्सिंग की छात्रा की चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक युवक भी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। जयपुर की रहने वाली नर्सिंग छात्रा अमृता नायर (20) ट्रेन के B3 कोच में सफर कर रही थी। ट्रेन रुकने पर वह पानी और चिप्स लेने के लिए नीचे उतरी,  लेकिन इस दौरान ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में वह असंतुलित होकर गिर गई। कोच के दरवाजे पर खड़े यात्री रोशन अली ने उसे ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी नीचे गिर गए। अमृता प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल रोशन अली राजस्थान का रहने वाला है और मैसूर में मजदूरी करता है। वह भी उसी कोच में यात्रा कर रहा था जिसमें अमृता सवार थी। घायल रोशन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: जागेश्वरधाम के गर्भगृह में जाने पर रोक से कांवड़िए निराश, कहा- प्रवेश नहीं मिला तो नहीं आएंगे

घटना के बाद ट्रेन को करीब 27 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी सहेली एंजल थॉमस, जो उसके साथ यात्रा कर रही थी, वह गहरे सदमे में है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने घटना की सूचना अमृता के परिजनों को दे दी है। 
       

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें