फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से भिड़े युवक, जमकर हुई हाथापाई; वायरल वीडियो के बाद चार पर केस

Wed, 17 Jun 2026 04:37 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम के साथ कथित विवाद का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, डायल-112 की टीम घरेलू विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

पढे़ं: डंपर-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, डीजल टैंक फटा; दो चालकों की जिंदा जलकर हुई मौत मुलताई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ विवाद करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन शासकीय कार्य में बाधा डालना और पुलिस के साथ अनुचित व्यवहार करना दंडनीय अपराध है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें