फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Crime News: बैतूल में एसपी ऑफिस चौक पर तीन युवकों पर जानलेवा हमला, मारपीट का वीडियो वायरल

Thu, 27 Mar 2025 02:30 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

मध्य प्रदेश के बैतूल में एसपी ऑफिस चौक पर तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित युवकों ने गंज थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बैतूल के रैन बसेरा चौक पर बाइक ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई थी। हालांकि उस समय मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और दोनों पक्ष वहां से चले गए। लेकिन जब तीनों युवक एसपी ऑफिस चौक पहुंचे तो पहले हुए विवाद में शामिल दूसरे पक्ष के 4-5 लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- तीसरी से लेकर LLB पास बदमाशों ने साइबर जालसाजों को 40 बैंक खाते बेचे, क्रिप्टो में बदलते थे रकम

हमलावरों ने पत्थर, लकड़ी और डंडों से युवकों पर बेरहमी से वार किया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा पर ED की बड़ी कार्रवाई, 100.36 करोड़ की संपत्ति की जब्त; सोना-नकदी भी उसी का मान रहे

घटना के बाद पीड़ित अनुज वाघमारे ने गंज थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चार आरोपियों - हर्षित बिंजरे, दीपक दवडे, रवि बिंजरे और आयुष वराठे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी बैतूल के ग्रीन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि पुलिस को कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें