फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: रूपारेल नदी में बही गाड़ी निकालने कूदे अधेड़ की मौत, मना करते रहे परिजन नहीं मानी बात

Sun, 17 Aug 2025 07:59 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद रूपारेल नदी ने कल अपना रौद्र रूप दिखाया। नदी में बरसों बाद आई बाढ़ में कई चार पहिया वाहन पानी के साथ बह गए। इस दौरान पानी में बहे वाहन को निकालने में एक व्यक्ति ने अपनी जान गवां दी। गहराई का अंदाजा न लगने के कारण व्यक्ति पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार राजपुर के हाटबेड़ि क्षेत्र में रहने वाले लगभग 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति गेंदालाल स्वर्ण बाढ़ में बहे वाहन को निकालने के लिए पानी में कूदे थे। नदी का बहाव तेज था। पानी अधिक होने के चलते खुद को संभाल नहीं पाए और तेज बहाव में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकाला। उनको तुरंत राजपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गेंदाला को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंपा। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें : इंदौर का आखिरी जंगल खतरे में, नागरिकों ने बोला हमें फ्लैट नहीं ऑक्सीजन चाहिए

मृतक के परिजन लोकेश ने बताया कि गेंदालाल सुबह बाढ़ में बही फोरव्हीलर गाड़ी निकालने के चक्कर में रूपा नदी में कूद गए थे। सबने मना भी किया, लेकिन वे नहीं माने। नदी में कूदने के बाद वे दो बार तो डुबकी लगाकर वापस बाहर निकल आये थे, लेकिन तीसरी बार जब फिर से कूदे, तो बाहर नहीं निकल पाए। उसके बाद उनको बचाने के लिए हमारा साथी नदी में कूदा। उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें