फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: इंदौर-मुंबई यात्री बस पर बदमाशों ने किया पथराव, पांच से अधिक यात्री घायल, पुलिस जुटी जांच में

Fri, 05 Jun 2026 11:45 AM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात इंदौर से मुंबई जा रही कौशल ट्रेवल्स की यात्री बस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। एबी रोड पर हुई इस घटना में बस का अगला कांच टूट गया, जिससे पांच से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया में भर्ती कराया गया। बस में सवार यात्री पहरा ने बताया कि वे इंदौर से मुंबई जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जुलवानिया से सेंधवा रोड पर अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों ने बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पथराव के दौरान टूटा कांच आगे बैठे यात्रियों को लग गया। बस में लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे।

चालक ने बताई घटना की जानकारी
बस चालक श्यामलाल के अनुसार, जुलवानिया थाना क्षेत्र में एबी रोड पर तीन बदमाशों ने बस को निशाना बनाया। कांच टूटते ही बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि बस अनियंत्रित होकर नहीं पलटी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में पांच यात्रियों को कांच लगने से चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एबी रोड पर पुलिस वाहन लगातार गश्त कर रहा था, इसके बावजूद बदमाशों ने चलती बस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस ने शुरू की जांच और सर्चिंग
घटना की सूचना मिलने पर जुलवानिया थाना प्रभारी सौरभ बाथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और घटनास्थल का मुआयना किया गया। थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि पांच घायल यात्रियों का उपचार जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में एबी रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।   पथराव से क्षतिग्रस्त बस

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें