फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: दिल्ली साइबर ठगी के तार बड़वानी से जुड़े, यहां के युवकों के खातों में 8 करोड़ का संदेहास्पद लेन-देन

Sun, 14 Dec 2025 04:38 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

दिल्ली में सामने आए ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी के मामले के तार मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में यह सामने आया कि जिन खातों में ठगी की रकम का लेनदेन हुआ, वे खाते बड़वानी जिले के ठीकरी क्षेत्र के दो युवकों के हैं। यह पहला मामला है जब डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध में सीधे तौर पर बड़वानी के युवकों के नाम सामने आए हैं।

दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी कृष्णस्वरूप तिवारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाया और विभिन्न बैंक खातों में 2 करोड़ 19 लाख रुपए जमा करवाए। लेनदेन की जांच के दौरान पुलिस को एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क के संकेत मिले।

ये भी पढ़ें- कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

8 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, खातों की जांच
दिल्ली साइबर सेल की जांच में सामने आया कि जिन खातों में रकम जमा करवाई गई, उनमें से एक खाते में 8 करोड़ रुपए से अधिक का संदेहास्पद लेनदेन हुआ है। खातों की लोकेशन बड़वानी जिले के ठीकरी क्षेत्र से जुड़ने पर दिल्ली पुलिस की टीम तत्काल मध्य प्रदेश पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से अंशुल राठौड़, दीपेश पाटीदार को हिरासत में लिया।

लखनऊ से जुड़े तार, मास्टरमाइंड की तलाश
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए लोगों के जरिए लखनऊ पहुंचे थे, जहां मुख्य आरोपियों ने उनके नाम से खाते खुलवाकर साइबर ठगी के रैकेट में शामिल किया। आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, चेक बुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। गुरुवार को दोनों को अंजड़ न्यायालय में पेश कर रविवार तक का ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें