फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 6 पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Updated Mon, 01 Sep 2025 05:05 PM IST

बड़वानी जिले में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 अगस्त 2025 को सेंधवा पुलिस ने दबिश दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में टीम ने अंतरराज्यीय हथियार नेटवर्क का खुलासा किया।

सेंधवा बायपास से दो युवक गिरफ्तार
थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे की अगुवाई में टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेंधवा पीपलधार बायपास पर कार्रवाई की। इस दौरान सांगली, महाराष्ट्र निवासी औंकार पिता प्रकाश हिंगने, उम्र 23 वर्ष, जाति मराठा और ग्वालियर के न्यू सुरेश नगर निवासी अभिषेक पिता रमाकांत उच्चारीया को पकड़ा गया। तलाशी में दोनों के पास से छह नग 32 बोर की देशी पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,30,000 रुपये आंकी गई।

ये भी पढ़ें- भोपाल में हुई क्रिएटर्स समिट-2025: CM डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स

प्रकरण दर्ज, टीम की सराहना
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 25(1) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे, उनि संजीव पाटील, प्रधान आर. 703 गजेन्द्र यादव, प्रआर. 402 राकेश मोर्य, आर. 554 पंकज पुरोहित, आर. 625 पंकज निर्मल और आर. 639 विनोद पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियार तस्करी पर रोक लगाने में अहम साबित होगी।
 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में टीम ने अंतरराज्यीय हथियार नेटवर्क का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें- Indore: आपसी सहमति से घोषित हो जाएगी एमपीसीए की कार्यकारिणी, महाआर्यमन होंगे अध्यक्ष




 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें