फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वानी में 'मिशन D3': 105 गांवों ने एक सुर में ली शपथ, अब न डीजे बजेगा; न दारू चलेगी, न दहेज लिया जाएगा

Mon, 08 Jun 2026 04:34 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए संचालित विशेष मिशन D3 बिना डीजे, बिना दारू, बिना दहेज अभियान के तहत ग्राम सिलावद के मंडी प्रांगण में वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना सिलावद, थाना पलसूद एवं थाना पाटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 105 गांवों के प्रमुख, पटेल, सरपंच और पुजारा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागते हुए भविष्य में सभी गांवों में बिना डीजे, बिना दारू और बिना दहेज के वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने की सामूहिक शपथ ली।

पुलिस टीम ने सुरक्षा विषयों पर किया जागरूक
ग्रामीणों के इस निर्णय की सराहना करने और समाज में सुरक्षा का वातावरण मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक रामकृष्ण लववंशी, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) विनोद मीणा, हेमराज वर्मा तथा थाना स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध होने पर तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम थाने को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने शुरू की विधायकों की निगरानी

साइबर सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
बैठक में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अनजान व्यक्तियों के साथ OTP साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही मध्य प्रदेश शासन की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशानुसार मिशन D3 के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता और संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें