निवाड़ी जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बार बाला देसी तमंचा लहराते हुए डांस करती नजर आ रही है। वीडियो थाना पृथ्वीपुर इलाके के ढिल्ला गांव में एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टेज पर एक लड़की डांस कर रही है, गाना चल रहा है "बंदूक चलेगी तेरी बंदूक चलेगी"। डांस करते-करते लड़की अपनी कमर में से देसी तमंचा निकालकर लहराते हुए डांस जारी रखती है। साथ में एक लड़का भी डांस करते हुये दिखाई दे रहा है आसपास काफी संख्या में लोग भी बैठे हैं। बाद में डांस करते हुए ही बार बाला मंच पर बैठे युवक को तमंचा पकड़ा देती है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी में इन बार बालाओं को निवाड़ी से सटे जिला उत्तर प्रदेश के झांसी से बुलाया गया था। इस पूरे मामले में निवाड़ी एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।