फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघों का परिवार देख खुश हुए सैलानी, रोमांचक वीडियो आया सामने

Thu, 22 Jun 2023 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बाघ पर्यटकों का जी भर कर मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार बाघ सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। एक साथ चार बाघों को देखकर पर्यटकों के चेहरे पर खुशी आ गई। 

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन और उनका पूरा परिवार कैमरे में कैद हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन के साथ ही बफर जोन में भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बफर वाली बाघिन की फैमिली के साथ सैर पर निकली। इसको देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए।

बता दें, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में के धमोखर बफर जोन में मंगलवार को पर्यटक शाम की सफारी कर रहे थे। उसी समय प्राकृतिक सुंदरता के बीच टाइगर फैमिली का पर्यटकों ने दीदार किया। पर्यटक खूबसूरत नजारा देखकर रोमांचित हो गए और उन्होंने इसे अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की बफर वाली बाघिन और उसके तीन शावक जंगल में बड़े ही आराम के साथ सैर करते देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें