फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: सिंचाई परियोजना के पंप हाउस पर लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुब्बर; देखें वीडियो

Thu, 02 Jul 2026 12:26 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

बालाघाट में जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी माइक्रो इरिगेशन लिफ्ट परियोजना के तहत प्रतापपुर के राघोटोला स्थित पंप हाउस में बीते दिन दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग में करोड़ों रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब दो किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुब्बार और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं, लामता पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक पाइप, तकनीकी उपकरण और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डालकर शेष बची आग पर काबू पाया। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आगजनी की यह घटना दोपहर तीन से चार बजे के बीच हुई।

ये भी पढ़ें- Ujjain: 'जय श्री राम' पर जवाब नहीं, 'सलाम वालेकुम' पर प्रतिक्रिया का दावा; उज्जैन में एप्पल कंपनी का विरोध पैसों के लेन-देन को लेकर पहले हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि घटना से पहले पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही परसवाड़ा एसडीओपी, लामता थाना पुलिस और परसवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ-साथ आगजनी के पीछे किसी साजिश या अन्य वजह की भी सभी पहलुओं से जांच कर रही है।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें