फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: जन्म के तीसरे दिन से ही दूध दे रही गाय की बछिया, चमत्कार मानकर देखने पहुंचे लोग, देखें वीडियो

Sun, 17 Nov 2024 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में गाय की बछिया के जन्म के तीन दिन बाद ही दूध देने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुछ लोग इसे गाय के अच्छे तरीके से भरण-पोषण का परिणाम मान रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग इस घटनाक्रम को कुदरत के करिश्मे से जोड़कर देख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अशोकनगर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर आंवरी गांव में रहने वाले किसान राधा रमन बैरागी की गाय ने लगभग एक महीने पहले बछिया को जन्म दिया था। जन्म के 3 दिन बाद से  बछिया ने 25 से 30 ग्राम दूध देना शुरू कर दिया। किसान ने इस घटना की जानकारी पशु चिकित्सक को दी, जिन्होंने परीक्षण के बाद कहा कि बछिया दूध दे रही है, उसे कोई बीमारी या विकार नहीं है। यह अनोखा घटनाक्रम अशोकनगर सहित गुना जिले में भी फैल गया है, पशुपालक इस बछिया को देखने के लिए दूर-दराज से आ रहे हैं।

14 नवंबर तक गाय की बछिया की आयु एक माह हो चुकी है और दूध की मात्रा भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। बता दें कि आमतौर पर गाय की बछिया कम से कम 6 महीने की आयु में दूध देना शुरू करती है। ऐसे में जन्म के तीन बाद ही बछिया ने दूध देने का मामला कौतुहल का विषय बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें