फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, वीडियो में देखें क्या कहा

Tue, 19 Nov 2024 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले की पर्वतारोही मुस्कान अब साउथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी। अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी को मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने फूल मालाएं पहनाकर और तिरंगा सौंपकर रवाना किया।

आपको बता दें, राष्ट्रीय के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने सबसे पहले साइकिल से नर्मदा परिक्रमा और फिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भी यात्रा पूरी की थी। इसके बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोजिस्को पर तिरंगा फहराया था और अब साउथ अफ्रीका पहुंच कर दुर्गम पर्वत किलिमंजारो पहुंचकर तिरंगा फहराकर देश का नाम ऊंचा करेंगी। मुस्कान को अशोकनगर से रवाना करने के दौरान उसका उत्साहवर्धन करते हुए मालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

वहीं, मीडिया से चर्चा करते हुए मुस्कान कहती हैं कि इस पूरी यात्रा में हम कुल आठ लोग हैं, जिनमें से एमपी से में अकेली हूं। बाकी अन्य राज्यों से भी लोग इसमें शामिल हैं। वहीं, अपने स्पॉन्सर को धन्यवाद देते हुए मुस्कान कहती हैं कि मुझे काफी सपोर्ट मिला है और मैं चाहती हूं कि ऐसा लीडर हर जगह हो, जो फीमेल्स को इतना ही सपोर्ट करे। वहीं, अशोकनगर के यूथ के लिए मुस्कान कहती हैं कि जो फील्ड आपको पसंद हो, उसके लिए आपको आगे आना चाहिए। क्योंकि जो फील्ड सही होती है, उसमें आपको परिवार का भी सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें