फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar: व्यापारी ने जमा किए थे अवैध पटाखे, दो थाने की पुलिस पहुंची और जब्त किया तीन लाख से अधिक का माल

Sat, 26 Oct 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले में दीपावली पर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध पटाखे संरक्षण करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें पुलिस टीम ने अवैध रूप से रहवासी क्षेत्र में भंडारण किए गए पटाखा, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये के जब्त किए गए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने कंट्रोल रूम में बैठक के दौरान निर्देश दिए थे कि कोई भी स्थान पर आतिशबाजी का अवैध भंडारण न किया जाए। खासकर रिहायशी इलाकों में। शनिवार को सूचना मिली कि शहर की राजश्री होटल के पास की गली में सुमित कुमार राय के घर में आतिशबाजी को अवैध भंडार बेचने के उद्देश्य से किया गया है। जो इलाका घनी आबादी वाला होने से कोई गंभीर दुर्घटना की संभावना हो सकती है।

दो थानों की टीम पहुंची
देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह व कोतवाली टीआई मनीष शर्मा अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने घर की तलाशी ली। घर की दूसरी मंजिल पर बने हॉल में फर्श पर बिखरे पड़े कट्टों में एवं काटूर्न में भरे विस्फोटक आतिशबाजी पटाखा (बुलेट बम, सुतली बम, अनार, फुलझड़ी, लडी, देशी बम, राकेट, चिटपीटी, मुर्गा छाप बम, रंग बिरंगी फुलझड़ी, छोटे व बड़े बम, चकरी) मिलीं। जब मकान मालिक से लाइसेंस मांगा तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके बाद पूरी विस्फोटक सामग्री जब्त कर ली गई। रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखे का भंडारण करना आमजन की जान माल के लिए जोखिम का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें