फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: अशोकनगर में सिंधिया का जुदा अंदाज, जब पीड़ितों से पत्रकार की तरह पूछे सवाल, देखें वीडियो

Sun, 30 Mar 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

केंद्रीय मंत्री और गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने अनूठे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में भी देखने को मिला, जहां अपने दौरे के दौरान वे आमजन से सीधे संवाद करते नजर आए। उन्होंने पत्रकार की तरह पीड़ितों से सवाल पूछे और उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण भी कराया।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर पहुंचे हैं। इस दौरान कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने सैकड़ों आवेदकों की समस्याएं सुनीं। न केवल उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया, बल्कि पत्रकार की भांति आवेदकों से सवाल भी पूछे और उनके अनुभव साझा कराए।

ये भी पढ़ें- भोपाल, इंदौर सहित चार नगर निगमों को मिलेगी विशेष निधि, पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक राशि वसूली

अपने दौरे के दौरान सिंधिया विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सिंधिया राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण, जिला अस्पताल के निरीक्षण, कलेक्ट्रेट प्रांगण में जन समस्या निवारण शिविर, बीपीओ कॉल सेंटर के उद्घाटन में भी शरीक हुए। 

ये भी पढ़ें- बारह साल बाद होंगे साढ़े चार हजार पैक्स के चुनाव, 14 मई को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

पीड़ितों से सीधे संवाद
शिविर के दौरान सिंधिया ने माइक से खुद पीड़ितों से सवाल करने शुरू किए। एक व्यक्ति से पूछा –"कितने चक्कर लगाए थे?" पीड़ित ने जवाब दिया – "तहसील में लगभग सौ चक्कर लगा चुका था, साहब!" सिंधिया बोले – "अब तो खुश हो न? जनसुनवाई सार्थक साबित हुई न?" इसी तरह उन्होंने एक अन्य युवक से नाम पूछा और फिर कहा – "क्यों आए थे मेरे पास?" युवक ने जवाब दिया – "आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। आपकी जनसुनवाई में मेरा काम हो गया!" इस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर ही समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया और आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें