फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किसानों को दिया मुआवजा, बिना नाम लिए पिछली सरकारों पर बोला हमला

Fri, 11 Apr 2025 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली विधानसभा के झागर बमुरिया गांव का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में आग से किसानों को हुए भारी नुकसान पर राज्य सरकार के सहयोग से एक-एक किसान को अपने हाथों से फसल नुकसान की मुआवजा राशि का प्रमाण पत्र सौंपा।

सिंधिया ने किसानों के इस नुकसान पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं हर किसान भाई-बहन के साथ मजबूती से खड़ा हूं। केंद्र और राज्य सरकार से हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस दुख की घड़ी में वे और प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

बिना नाम लिए पिछली सरकारों पर आरोप
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमने वह जमाना भी देखा है जब मध्यप्रदेश में 60 साल तक शासन हुआ, लेकिन तब न सर्वे होता था, न पटवारी दिखाई देता था और न ही किसानों को एक रुपये का मुआवजा मिलता था। अब 72 घंटे में सांसद, विधायक और कलेक्टर सभी लोग उपस्थित हैं और किसानों को तीस लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। पिछले साल ओलावृष्टि हुई थी, तब भी देखा था और अब भी देखा है। इतनी तीव्र गति से शायद ही किसी और राज्य में सरकार काम कर रही हो। मध्यप्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री, प्रशासक और हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल

कुछ दिन पूर्व लगी आग से फसलें जलकर खाक
बता दें, कुछ दिन पूर्व अशोकनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आग ने भयंकर तांडव मचाया था, जिसमें ग्रामीणों की खेतों में खड़ी फसलें जलकर खाक हो गई थीं। इसके बाद किसानों ने हंगामा करते हुए फसल का सर्वे कराकर मुआवजा राशि की मांग की थी। ऐसे में अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से मुखातिब हुए सिंधिया ने बिना नाम लिए ही पुरानी सरकारों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें