फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Updated Tue, 02 Sep 2025 08:43 PM IST

अशोकनगर जिला अस्पताल में एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। नहर कॉलोनी निवासी नेहा विश्वकर्मा को हाथ-पैर में दर्द और बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। तीन महीने की गर्भवती नेहा को पिछले तीन दिनों से बुखार था।

सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने पहले सोनोग्राफी कराने को कहा। परिजनों के अनुसार, वे काफी देर तक लाइन में खड़े रहे और कई बार इलाज की गुहार लगाई, लेकिन कोई उपचार नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष

इस दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक युवक ने लंबे समय तक हंगामा किया, जिसे बाद में पुलिस अपने साथ ले गई।
हंगामे के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई। करीब चार घंटे बाद पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें:  एमपीसीए अध्यक्ष पद की कुर्सी 24 वर्षों से है सिंधिया परिवार के पास,अब तीसरी पीढ़ी ने संभाली जिम्मेदारी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें