नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां हिन्दू धर्मावलंबी 9 दिन का उपवास रखकर माता की आराधना करते हैं, वहीं जगह-जगह माता की झांकियां सजाकर भंडारे और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। माता की भक्ति के इन कार्यक्रमों में ही एक है गरबे का आयोजन, जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू धर्मावलंबी हिस्सा लेते हैं और नृत्य का प्रदर्शन करते हैं।
आदिशक्ति मां भवानी की आराधना के अवसर पर अशोकनगर में अंतरज्ञानम फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथी मर्तबा विशाल गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है। गुजरात की तर्ज पर हो रहे इस आयोजन में सैकड़ों प्रतिभागी गरबे की धुनों पर थिरकते हुए माता की आराधना कर रहे हैं। यह आयोजन 3 दिनों तक चलेगा।
फाउंडेशन द्वारा अशोकनगर में हर साल गरबा महोत्सव का विशाल आयोजन किया जाता है और इस मर्तबा लगातार चौथी बार यह आयोजन किया जा रहा है, जो 3 दिनों तक चलेगा। गरबा महोत्सव में रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रतिभागी गरबे का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं गरबा पांडाल को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग धार्मिक संगठन गरबा महोत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें हिन्दू धर्मप्रेमी बंधु अधिक संख्या में हिस्सा लेते हैं और नृत्य करते हैं।