फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: मंत्री पटेल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन की कोशिश नाकाम, पुलिस ने किया ये काम

Fri, 07 Mar 2025 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले के गांधी पार्क में गुरुवार को कांग्रेस ने बीजेपी मंत्री प्रह्लाद पटेल के भिखारी वाले बयान का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही पुलिस मौके पर तैनात हो गई थी। कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए पुतले को पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी रही।

कांग्रेस नेता रितेश जैन आजाद ने खाली प्लास्टिक की कट्टी को जलाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी मनीश शर्मा और पुलिस जवानों ने इसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच छीना-झपटी हुई। इसी बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री पटेल का एक छोटा पोस्टर निकालकर भीड़ के बीच में जला दिया। पुलिस ने तुरंत पोस्टर छीनकर आग बुझा दी।

अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस को केवल भाषण देने की अनुमति थी।उन्होंने कहा कि पुतला दहन की योजना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बरती और पुतले को जब्त कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें