फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: मेले से लौटते वक्त पेड़ से टकराया पिकअप वाहन, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 09:58 AM IST

अनूपपुर कोतवाली थाना के तारडांड गांव में गुरुवार की रात 8 बजे सवारियों से भरा पिकअप वाहन पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग गांव के समीप मेले में शामिल होने गए हुए थे, जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। मृतक में 65 वर्षीय हाजी इदरीश खान निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर और 34 वर्षीय सुनीता प्रजापति पति नाथूलाल प्रजापति निवासी दुलहरा है। गंभीर रूप से घायल हुए 30 वर्षीय अरुण साहू पिता स्वर्गीय राजकुमार साहू निवासी दुल्हारा, 34 वर्षीय कलाबाई पति अरुण साहू निवासी दुल्हारा और 30 वर्षीय सत्यारूपा पटेल पति सुभाष पटेल निवासी दुलारा शामिल हैं।

इन तीनों गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया है। समान रूप से घायल 40 वर्षीय भूदन प्रसाद राठौर निवासी जैतहरी वर्तमान दुल्हारा एवं 40 वर्षीय नत्थू लाल प्रजापति निवासी दुल्हारा को जिला अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घायलों ने बताया कि वहां में सवार सभी लोग कनेरी गांव में लगने वाले मेला से शाम को वापसी कर रहे थे। कनेरी से ही दुल्हारा के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें-सरसंघचालक मोहन भागवत आज से दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

रात लगभग 8 बजे के आसपास वाहन जैसे ही शासकीय स्कूल ताराडांड के निकट पहुंचा, अचानक तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे में हाजी इदरीश खान और सुनीता प्रजापति की मौत हो गई। लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव एवं घायलों को लेकर रात 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवाते हुए गंभीर घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें