फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 29 Dec 2025 09:45 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

अमरकंटक में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक सड़क हादसा होटल अमरकंटक इन के सामने उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक तेज गति से वाहन चलाते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में घायल युवकों की पहचान पुष्पेंद्र कुमार धार्वे (18 वर्ष), पिता संतोष कुमार धार्वे एवं दीपू टंडिया, निवासी बराती, अमरकंटक के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- सतना में हिंसक झड़प: पुरानी रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, अटरा गांव दहला; एक की मौत चार गंभीर घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक डॉ. रानू प्रताप सारीवान ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार दोनों युवकों के सिर, पैर, कंधे और हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर व अंदरूनी चोटें आई थीं। घायल पुष्पेंद्र कुमार धार्वे को परिजन उपचार के लिए पास के गौरेला ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घायलों में से एक को विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस से जिला अस्पताल अनूपपुर भेज दिया गया, लेकिन दूसरे घायल को रेफर करने में अस्पताल प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आया।

अस्पताल की नियमित एंबुलेंस वाहन क्रमांक एमपी 02 एवी 5073 लंबे समय से खराब पड़ी है। 108 नंबर पर संपर्क करने पर यह जवाब मिला कि आसपास की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं। ऐसे हालात में गंभीर रूप से घायल युवक को ढाई घंटे से अधिक समय तक जिला अस्पताल रेफर नहीं किया जा सका, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। लोगों ने बताया कि अमरकंटक जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल पर करोड़ों रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और संसाधनों की भारी कमी बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें