फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकराई, परिचालक की मौत, 17 यात्री घायल

Wed, 19 Feb 2025 05:04 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

अनूपपुर जिले के वेंकट नगर पुलिस चौकी अंतर्गत खैरझीठी में बुधवार सुबह 5 बजे महेंद्र ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस (CG 12 F 0297) सड़क पर खड़े कोयला परिवहन ट्रेलर (CG 12 AY 0779) से टकरा गई। दुर्घटना में बस के परिचालक संतोष गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस दुर्ग से प्रयागराज जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि परिचालक की जान चली गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अनूपपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

घायलों की सूची
घायलों में राम सिया साहू (60), निर्मला साहू (50), बी. सुनील (30), बी. श्रीनिवास (52), बी. पदमा (50), बी. मोहन (50), बी. गंगा, शांति सिंह राठौड़ (75), गौरी शंकर सोनी (23), उमाशंकर (62), आनंद कुमार (22), कन्हैया कोरी (55), राजेश्वरी कोरी (50), शुक्लावती (55), एस. बी. रमना (39), नितेश विश्वकर्मा (20) और कलावती (53) शामिल हैं।

प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही वेंकट नगर और जैतहरी पुलिस के साथ यातायात विभाग मौके पर पहुंचा। अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि बस चालक की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें