फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: पांच हजार की रिश्वत लेते नलखेड़ा थाने का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस

Fri, 07 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

बुधवार को उज्जैन लोकायत पुलिस द्वारा आगर जिले के नलखेड़ा थाने पर एक सब इंस्पेक्टर को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। सब इंस्पेक्टर फरियादी से उसकी नाबालिग लड़की के गुमशुदगी के मामले में रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसमें उनके द्वारा 10000 की मांग की गई थी, जिस पर फरियादी ने पहली किस्त के रूप में सब इंस्पेक्टर को 5000 दिए थे। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि फरियादी प्रेमचंद पिता रूगनाथ, पता वार्ड नंबर 10 नलखेड़ा जिला आगर ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि आगर जिले के नलखेड़ा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नानूराम बघेल उनसे उनकी पुत्री की गुमशुदगी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन में शिकायत सहित पाई गई थी। 18 दिसंबर को ट्रैप दल का गठन किया गया। नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उपनिरीक्षक ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5000 रुपये आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना नलखेड़ा परिसर में ले गए जहां पर कार्यवाही अभी जारी है। 

आपको बता दें आगर मालवा जिले से लोकायकृत द्वारा की गई यह पहली कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसके पूर्व में भी रिश्वत के मामले में लोकायुक्त पुलिस की टीम कार्रवाई कर चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी बाज नहीं आते। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें