फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी, मोटरों से बाहर निकाला

Thu, 29 May 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

आगर मालवा स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में गुरुवार को जलभराव की समस्या सामने आई। गुरुवार सुबह से ही बाबा बैजनाथ मंदिर गर्भगृह में अभिषेक वाले जल का भराव शुरू हो गया और यह देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि फिर बाबा के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करवाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि गर्भगृह से गोमुख की ओर जाने वाला अभिषेक का पानी गोमुख से बाहर नहीं निकल पा रहा है और इसलिए गोमुख का जल स्तर बढ़ने से गर्भगृह में पानी एकत्रित हो रहा है। स्थिति बिगड़ने पर पुजारियों को श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश रोकना पड़ा। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने पानी निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेशर से कुछ पानी तो निकला, लेकिन समस्या पूरी तरह हल नहीं हुई। बाल्टियों से गंदा पानी और कचरा बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें- हत्या के बाद हंगामा: पताई गांव में शराब दुकान कर्मचारी की मौत, तीन आरक्षक लाइन अटैच, एक गिरफ्तार, तीन फरार

बता दें कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी पर्यटक भी मंदिर में आते हैं। अवकाश के दिनों में यहां विशेष भीड़ रहती है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो शुक्रवार से गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद किया जा सकता है। एसडीएम किरण वरवड़े ने बताया कि प्रबंध समिति के सचिव और तहसीलदार आलोक वर्मा को स्थिति से अवगत करा दिया है। इससे मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।

ये भी पढ़ें- पन्ना में मुख्यमंत्री मोहन यादव की आमसभा, बोले- अब हर जिले में खुलेगी शराब की जगह दूध की दुकान

दूर-दूर तक फैली है मंदिर की ख्याति
आगर मालवा के इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। बताया जाता है कि अंग्रेज सेना के अधिकारी ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उन्हें दुश्मन देश की सेना ने घेर लिया था। तब उनकी पत्नी ने मंदिर में प्रार्थना की थी और उनके सुरक्षित लौटने पर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। यहां हर साल सावन के माह में शाही सवारी निकाली जाती है। सवारी में हजारों लोग शामिल होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें